फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Mon, 11 Mar 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। पुलिस ने क्षेत्र के मठिया धीर गांव की एक विवाहिता के पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिसवा शुक्ल निवासी रामआसरे यादव ने चार वर्ष पूर्व अपनी बेटी मोनिका यादव की शादी रामकोला थाना क्षेत्र के गांव मठिया धीर निवासी मनोज यादव से की थी। उनसे एक बेटी है। शादी के बाद से ही पति समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें