फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ससुराल पक्ष के नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Thu, 19 Oct 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव में मायके में रहने वाली एक महिला ने देवरिया जनपद निवासी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ उत्पीड़न करने की तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में मायके में रह रही महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी शादी बीते वर्ष 19 जून को देवरिया जिले के हुसैना बाद साकेत नगर पूर्वी थाना कोतवाली निवासी फहीम अहमद सिद्दीकी के साथ हुई थी। शादी के बाद पति सहित ससुराल के अन्य लोग पांच लाख रुपये और दहेज देने की मांग करते हुए मरते पीटने लगे। इस संबंध ने थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें