उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पति समेत सांस, ससुर और ननद पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पूनम देवी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि उनके पति अभिषेक गिरी ने बहला फुसलाकर गुजरात भगा ले गए। वहां एक मंदिर में शादी कर ली। उनसे एक छह माह की बच्ची भी है। अब ससुराल के लोग उनके साथ मारपीट कर दहेज की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर केस दर्ज की जा रही है। जांच पड़ताल कर अन्य कार्रवाई की जाएगी। संवाद