गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौगांवा के धोबी टोला निवासी असलीना खातून ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी समसाद पुत्र जमील निवासी जमुआन थाना विशुनपुरा के साथ हुई है। शादी में उसके पिता ने खेत बेचकर 40 हजार नकद और सोने की चेन, अंगूठी आदि उपहार दिया था। शादी के कुछ समय बाद उसके पति, सास, ससुर और ननद तथा देवर बाइक की मांग करने लगे। मायके वालों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का हवाला देकर जब बाइक देने से मना किया तो पति समेत सभी लोगों ने मिलकर चाकू से गर्दन पर वार कर घायल कर दिया। आरोप है कि इन लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर जलाने की भी कोशिश की। इस संबंध में इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी समशाद, जमील, मरियम, जुबैदा व रवेदा समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद