फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति व सास समेत तीन पर केस

Tue, 13 Jun 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नवविवाहिता मृतका माधुरी की फाइल फोटो।संवाद
विज्ञापन
गले पर था जख्म, दिव्यांग सास के साथ घर पर थी विवाहिता
विज्ञापन

चार माह पूर्व हुई थी शादी, पति चला गया था काम करने शहर
पुलिस ने अर्थी से शव बरामद किया, आरोपियों की तलाश तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया लाला गांव के बंजारीपट्टी टोला में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार की रात की है। ससुराल वाले आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। हत्या की सूचना पर दरवाजे पर पहुंची पुलिस को देखकर भाग निकले। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायकेवालों का आरोप है कि नवविवाहिता की हत्या की गई है, उसके गले पर जख्म भी था। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोकिलपट्टी गांव की रहने वाली 24 वर्षीय माधुरी की शादी तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया टोला गांव के बंजारापट्टी टोला निवासी गुड्डू पटेल के साथ 24 फरवरी 2023 को मंदिर में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद गुड्डू किसी शहर में काम करने चला गया। माधुरी घर पर गुड्डू की दिव्यांग मां सुगिया के साथ रहती थी। रविवार की रात को माधुरी की मौत हो गई। सोमवार को सुबह इसकी जानकारी गांव वालों को हुई तो दरवाजे पर भीड़ जुट गई। आरोप है कि मायकेवालों को बिना बताए ससुरालवाले माधुरी के शव का अंतिम संस्कार करने में जुट गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी किसी ने माधुरी के मायके वालों को दे दी। शव अभी अर्थी पर रखा गया था कि नायब तहसीलदार सुनील सिंह के साथ पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख वहां मौजूद लोग शव छोड़कर भाग गए। माधुरी की मां शांति देवी ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव वालों की मानें तो घटना की रात घर में सिर्फ माधुरी और उसकी सास थी।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाने के एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मृतका माधुरी के गले पर जख्म था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। पति गुड्डू, सास सुगिया और जेठ रामअधेश पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें