फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेटी को काटा कुत्ता, उलाहना देने पर पिता, चाचा और बाबा का फोड़ा सिर

Thu, 13 Jul 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला और पड़रौना नगर की दोनों की घटनाएं, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुत्ता काटने की उलाहना देना मालिक काे इतना नागवार लगा कि दो सगे भाइयों और पिता का सिर फोड़ दिया। वहीं, नगर के एक युवक पर पांच साल की बच्ची को कुत्ते से कटवाने का आरोप लगा है। एक मामला एसपी तक तो दूसरा रामकोला पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच पुलिस कर रही है।
रामकोला नगर के विक्रमादित्य नगर निवासी उमेश गुप्ता की बेटी पर एक पड़ोसी का पालतू कुत्ता मंगलवार की शाम को हमला कर दिया। उमेश कुत्ते को बांधकर रखने के लिए बोले। आरोप है कि इससे नाराज कुत्ता मालिक और उसके घरवाले उमेश की पिटाई करने लगे। विवाद होते देखकर भाई अवधेश और पिता नंदलाल गए तो उनकी भी पिटाई कर दी। पिता और एक पुत्र का सिर फट गया। खून से लथपथ दोनों को लोगों ने रामकोला सीएचसी पर पहुंचाया, जिनका इलाज हुआ।
विज्ञापन

रामकोला पुलिस को पीड़ित ने तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। हलका दरोेगा को जांच के लिए दिया गया है।
वहीं, पडरौना नगर के अहिरौली दीक्षित निवासी सुरेश दीक्षित की पांच साल की नतिनी विशाखा को दो दिन पूर्व कुत्ते ने काट लिया। पड़ोस के एक युवक पर उससे कटवाने का आरोप लगाकर सुरेश दीक्षित पडरौना कोतवाली पहुंचे थे। उनका कहना था कि विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर आमादा है। सुरेश ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस कार्रवाई के बजाय मामले में सुलह कराने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि एसपी कार्यालय से शिकायती पत्र जांच के लिए आया है। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। आपसी समझौते पर बात नहीं बनी तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें