फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों-कर्मचारियों का प्रदर्शन

Mon, 14 Mar 2016 11:40 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
संगठन से जुड़े लोगों ने ज्ञापन सीएमओ को दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्य करने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। ये लोग लखनऊ में धरना दे रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों पर लाठीचार्ज का विरोध कर रहे थे। इस संगठन से जुड़े लोगों ने ज्ञापन सीएमओ को दिया।
विज्ञापन


डॉ. मैनेजर यादव, डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. धनंजय मिश्र, नूर मोहम्मद, विपिन कुमार, सदानंद कुमार, उमेश कुमार, राहुल आदि हाथ में संगठन का बैनर लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारे लगाने लगे। इनका कहना था कि संगठन से जुड़े डॉक्टर और कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर लखनऊ में धरना दे रहे थे।

उन पर हुए लाठीचार्ज की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। इनका कहना था कि जब तक इनकी मंागों पर प्रदेश सरकार गंभीरतापूर्वक निर्णय नहीं लेती, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट में डीएम के मौजूद न रहने के कारण डॉक्टर और कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे। वहां प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डॉ. अमित कुमार, कविता, डॉ. शिप्रा, अशोक कुशवाहा समेत कई डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें