फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अफवाहों पर न दें ध्यान, पुलिस की लें मदद

Sat, 10 Feb 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना परिसर में शुक्रवार को क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ पुलिस ने बैठक की। पुलिस ने लोगों से अफवाहाें पर ध्यान नहीं देने और समस्या होने पर पुलिस की मदद लेने की सलाह दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि दो संप्रदायों के बीच किसी भी अफवाह को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे असामाजिक तत्व जो अफवाहें फैलाते हैं। उनकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता में है। इसके लिए पुलिस हर जरूरी कदम उठाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान अरविंद यादव, पूर्व प्रधान संतोष त्रिपाठी, राजेश्वर सिंह, पिंटू सिंह, दयासागर पांडेय, अक्षैबर पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें