महराजगंज। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एवं अपराध रोकथाम, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन और मासिक समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने की। उन्होंने जिले के समस्त थाना प्रभारियों व थानाध्यक्षों एवं पुलिसकर्मियों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सैनिक सम्मेलन में प्रत्येक थानों से आए दो-दो पुलिसकर्मियों की समस्याएं भी सुनीं। एसपी ने कहा कि महिला उत्पीडन व एससी-एसटी के मामले में लापरवाही न बरतें। चैत्र नवरात्रि रामनवमी, ईद-उल-फितर, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
इस दौरान एडिशनल एसपी आतिश कुमार सिंह, सीओ सदर आभा सिंह, सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार, सीओ नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी, सीओ निचलौल अनुज कुमार सिंह, थाना प्रभारी राहुल शुक्ला मौजूद रहे। संवाद