फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वैज्ञानिक विधि से करें खेती

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के सिद्धार्थनगर स्थित कृषि रक्षा इकाई परिसर में बुधवार को किसान गोष्ठी हुई। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक तकनीकी से खेती करने और मृदा परीक्षण, जैविक खाद, फसल अवशेष न जलाना आदि के प्रति किसानों को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि आद्या पांडेय ने कहा कि वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने पर लागत कम आने के साथ उत्पादन भी बढ़ता है। उन्होंने किसानों को सही समय पर बुवाई करने और रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करने की सलाह दी। गोष्ठी को मंकेश राय, जय प्रकाश मणि, शिवाकांत सिंह, धर्मेंद्र यादव, विपुल दुबे आदि संबोधित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता संजय कौशिक और संचालन राजकुमार भाटिया ने किया। इस दौरान सच्चिदानंद राय, उमेश सिंह, विजय कुमार गौंड, छेदी शर्मा, परीक्षित सिंह, नवीन कुमार, योगेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें