फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवजात की मौत मामले की जांच डीएम कोे

Thu, 07 May 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कोटवा के एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के मामले में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए डीएम को पूरे प्रकरण की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग के सदस्य सचिव प्रेम प्रकाश सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्राप्त शिकायत के अनुसार, प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत हो गई। यह भी आरोप है कि मौत के बाद नवजात के शव से अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया। डीएम को निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही की गई कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर आयोग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। आयोग ने इसे बाल अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला माना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें