फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्डा में डीएम, एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
कप्तानगंज संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की फरियाद सुनतीं एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
खड्डा में डीएम, एसपी ने सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
पडरौना/खड्डा। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को डीएम एस. राजलिंगम और एसपी धवल जायसवाल ने खड्डा तहसील में लोगों की समस्या सुनीं। इसके अलावा अन्य तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
खड्डा तहसील में डीएम, एसपी के सामने कुल 26 मामले आए। इनमें से तीन का निस्तारण हो पाया। अन्य फरियादी मायूस लौट गए। जोरदार बारिश के बीच फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। डीएम और एसपी के सामने राजस्व विभाग के नौ, पुलिस से संबंधित छह, संयुक्त रूप में दो, विकास विभाग के तीन व अन्य छह मामले आए, इनमें से तीन का निस्तारण किया गया। 23 मामले को संबंधित विभाग को सौंपा गया। इसी बीच अधिवक्ता संघ ने निर्माणाधीन तहसील भवन परिसर में अधिवक्ता कक्ष बनाने एवं पेयजल सहित अन्य सुविधा की मांग की। इस पर डीएम ने सार्थक कार्यवाही का भरोसा दिया। वहीं नगर पंचायत के सभासदों ने बोर्ड की बैठक, साफ सफाई आदि की मांग की। इस पर डीएम ने इओ को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

कसया तहसील में कुल 38 मामले आए। इसमें से एक भी निस्तारण नहीं हो पाया। बारिश में आए फरियादी निराश लौट गए। एसडीएम कल्पना जायसवाल के सामने राजस्व के 30 अन्य विभागों के आठ मामले आए। इसमें से किसी का भी निस्तारण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज तहसील में एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के सामने 16 मामले आए। इसमें से राजस्व के 11 विकास के तीन और अन्य दो मामले आए जिसमें राजस्व के तीन मामलों का निस्तारण मौके से किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें