फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी को लगाई फटकार

Thu, 13 Jun 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। डीएम ने बुधवार को क्षेत्र के कोपजंगल स्थित गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कर्मियां मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी को फटकार लगाते हुए पशुओं के लिए पर्याप्त छाया, गर्मी से बचाव और चारे आदि का व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया ।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा निरीक्षण के दौरान कोपजंगल गांव स्थित बृहद गोवंश आश्रय केंद्र में चक्रवाती तूफान से उखड़े/टूटे टीन शेड को मरम्मत कराने, चार से पांच शेड अलग से बनवाने के लिए खड्डा बीडीओ को निर्देश देते हुए उसका बजट प्रस्तुत कर शासन को भेजने का निर्देश दिया। भूसादान तथा गो संरक्षण केंद्रों से लोगों के आत्मीय जुड़ाव के लिए जनता को प्रेरित करने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देश दिया। आश्रय केंद्र परिसर में छाया के लिए पाकड़, पीपल, नीम आदि प्रजाति के पौधे लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ गुंजन दिवेदी, खड्डा एसडीएम ऋषभ पुंडीर, बीडीओ विनीत यादव, ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें