कसया। जिले में प्रस्तावित कृषि विश्वविद्यालय के शिलान्यास के लिए पीएम के संभावित आगमन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर बरवा फार्म में जनसभा काे संबोधित करेंगे। प्रस्तावित इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार की शाम डीएम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिए।
बृहस्पतिवार की शाम को बरवा फार्म पहुंचे डीएम रमेश रंजन और सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने पीएम के जनसभा स्थल पर तैयारियों की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री एयरपोर्ट कसया पर उतरने के बाद सीधे बरवा जंगल फार्म में पहुंचेंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए दो लाख वर्ग फीट में पंडाल लगाया जाएगा। सभा स्थल के समतलीकरण का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। डीएम ने जनसभा में पहुंचने के लिए वीआईपी और आम लोगों के पहुंचने के लिए अलग-अलग रास्ते के लिए स्थल देखे और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, हाटा एसडीएम वरुण पांडेय, ईओ प्रेमशंकर गुप्त आदि मौजूद रहे।