फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज के सुस्त निर्माण पर डीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 28 Dec 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज हरका(रामपुर) के निर्माण कार्यों  का निरीक्षण करते डीएम उमेश मिश्रा व अन्य।
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के हरका (रामपुर) में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का बुधवार को डीएम और सीडीओ ने निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि 31 जनवरी तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गति सुस्त मिली। डीएम ने संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जताई और मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्धारित अवधि में निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज हरका पहुंचे डीएम उमेश मिश्रा और सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने तीनों फ्लोर के हर कमरे का जायजा लिया। डीएम ने सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग और कार्यदायी संस्था के अवर अवर अभियंता से एकेडमिक ब्लॉक, पार्किंग एरिया, कंप्यूटर रूम, मल्टी प्रयोज्य लाइब्रेरी, हिस्टोलिजी लैब रूम, पाथवे, फाउंटेन, स्मार्ट बोर्ड, विद्युत कार्य, ड्रेनेज सिस्टम की सुविधा, शिक्षण व शिक्षक कक्ष, फायर व प्लंबिंग कार्य, कांफ्रेंस हॉल समेत अन्य निर्माण कार्याें की जानकारी ली।
सहायक अभियंता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में चार प्रयोगशालाएं होंगी। नीचे दो लाइब्रेरी होगी। प्रत्येक फ्लोर पर व्याख्यान कक्षाएं होंगी। कंप्यूटर रूम ठीक बगल में रहेगा। पढ़ाई से संबंधित कक्षाएं प्रत्येक फ्लोर पर होंगी। डीएम ने स्विच, तार, केबल, एसी आदि कार्य मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारियों ने बताया कि कॉलेज का कार्य 31 जनवरी तक पूरा करा लिया जाएगा। डीएम ने कक्षाओं में लगने वाले फर्नीचर की व्यवस्था आदि के बारे में भी जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने बताया कि फर्नीचर की खरीदारी के लिए समिति गठित की गई है। डीएम ने अग्नि से बचाव के लिए सुरक्षात्मक निर्माण कार्य, प्रत्येक फ्लोर पर कक्ष के अनुरूप फायर अलार्म क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें