फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीएम ने तीन एसडीएम का कार्यक्षेत्र बदला

Sat, 19 Apr 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डीएम ने जिले के तीन तहसीलों में तैनात उपजिलाधिकारी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने सभी को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि जिले के तीन उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कसया के एसडीएम पारितोष मिश्रा को कप्तानगंज का उपजिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि पडरौना तहसील के न्यायिक एसडीएम आशुतोष यादव को कसया भेजा गया है। इसी तरह पडरौना के एसडीएम न्यायिक पद पर कसया एसडीएम न्यायिक अनिल कुमार यादव को तैनात किया गया है। डीएम ने स्थानांतरित सभी एसडीएम को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिए गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें