पडरौना। किसानों की सुविधा के लिए न्यूनतम दूरी पर धान क्रय केंद्र उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न केंद्रों के संचालन की अनुमति मिली है। डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि एफपीओ कृषि उत्पादन मंडी समिति प्रेमवालीया, एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ग्राम बरवा जंगल, मेसर्स उपजाऊ भूमि फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ग्राम पकड़ी धरमपुर बुजुर्ग, पीसीएफ़ के बी पैक्स कसया गोपालगढ़, बी पैक्स जोगिया, पीसीएफ मंशाछापर, बी पैक्स धौरहरा, पीसीयू के सहकारी संघ लिमिटेड रामकोला, बी पैक्स नरकटिया खुर्द, साधन सहकारी समिति कुरमौटा, साधन सहकारी समिति कोटवा को धान क्रय केंद्र बनाने की स्वीकृति दी गई है। क्रय केंद्रों पर बैनर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, डस्टर, बोरा, धनराशि तथा भंडारण आदि की व्यवस्था कर लेने की हिदायत दी। क्रय केंद्रों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर जियो टैग वह क्यूसीआई भी करा लेने के निर्देश दिए। संवाद