खड्डा। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने पीड़ितों की समस्या सुनी। इसमें लंबित मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 43 मामले आए, जिसमें चार मामले मौके पर निस्तारित किए गए।
डीएम ने कहा कि शासन की प्रमुखता वाले इस दिवस पर आए मामलों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण कराएं। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी। एसपी ने कहा कि पुलिस से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए थानेदार ठोस कदम उठाएं। जा मामले उच्चाधिकारियों से जुड़े हों उन्हें बिना देर लगाए संबंधित के संज्ञान में लाएं। भूमि विवाद में राजस्व टीम का सहयोग लें। आयोजन के दौरान राजस्व विभाग से जुड़े 14, राजस्व व पुलिस से जुड़े चार, पुलिस से जुड़े छह, विकास के सात व अन्य से जुड़े 12 सहित कुल 43 मामले आए। इनमें चार का तत्काल निस्तारण हो गया। सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एसडीएम ऋषभ पुंडीर, सीएमओ डा.सुरेश पटारिया, सीओ उमेश चंद्र भट़्ट, डीसीओ डीके सैनी, जिविनि रवींद्र कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, तहसीलदार महेश, नायब तहसीलदार अभिषेक आदि मौजूद रहे।
0
सदर तहसील में आये 16 मामलों में मात्र 4 का हुआ निस्तारण
पडरौना। तहसील सभागार में एसडीएम व्यास राव उमरांव की अध्यक्षता व तहसीलदार पूर्णिमा सिंह की देखरेख में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 16 लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर निस्तारण करने की मांग की। मौके पर राजस्व के मात्र 4 मामलों का ही निस्तारण हो सका। जबकि शेष 12 बचे मामले को संबंधित विभाग के पास निस्तारण के लिये भेजा गया। इस दौरान लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, वंश बहादुर आदि मौजूद रहे।