पटहेरवा। थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें डीएम और एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। पटहेरवा थाने पहुंचे डीएम उमेश मिश्र व एसपी धवल कुमार जायसवाल से महुअवा गांव के लोगों ने रास्ते के विवाद की शिकायत की। इस पर डीएम और एसपी ने मौके पर टीम भेजकर शिकायत का निस्तारण का आदेश दिया। अधिकारियों के निर्देश पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम ने मामले का निस्तारण कर रास्ता चालू कराया। करमैनी गांव के टोला रामकोला से पहुंचे दो भाइयों ने शिकायत की। उन्हें डीएम ने समझाया तो वे दोनों आपस में बैठकर समझौता करने का निर्णय लिया। इसके अलावा पटहेरवा गांव के सरयू यादव व विक्रम यादव की शिकायत पर डीएम ने राजस्व निरीक्षक सहित लेखपाल को मौका पर जाकर विवादित भूमि से समस्या का समाधान करने का आदेश दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, एसआई सभाजीत सिंह, दशरथ मांझी, अरविंद कुमार, आकाश सिंह, राणा प्रताप सिंह, शैलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नौरंगिया थाना परिसर में शनिवार को सीओ संदीप वर्मा की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व के 12, पुलिस के तीन मामले दर्ज हुए, जिसमें से कुल तीन मामलों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया। इस दौरान राजप्रकाश सिंह, एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।