पडरौना। सोमवार को डीएम और एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में पोलिंग पार्टियों के लिए गाड़ियों की पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। पार्किंग स्थल को लेकर अफसरों ने मातहतों को जरूरी निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि यातायात व्यवस्था कहीं से भी प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। एसपी ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस के जवानों को सभी जगहों पर तैनात किया जाएगा। इस दौरान एडीएम वैभव मिश्र, एएसपी रितेश सिंह, अभिनव त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद