फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज, डीएम व एएसपी ने किया देवरिया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज, डीएम व एएसपी ने किया देवरिया जेल का निरीक्षण
विज्ञापन

पडरौना। सोमवार को कुशीनगर जिले के जिला जज व डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने देवरिया जिले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में बंद कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनीं। इसके बाद जेल में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। कुशीनगर के जिला जज अशोक कुमार सिंह, डीएम एस राजलिंगम, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रविकांत यादव, एएसपी रितेश कुमार सिंह ने सोमवार को देवरिया जेल का निरीक्षण किया। उच्चाधिकारियों ने कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिला जज ने कैदियों से बात कर उनकी परेशानियां जानी। उन्होंने कुछ कैदियों के आवेदन भी स्वीकार कर जेलर के माध्यम से दरखास्त भिजवाने की बात की गई। इसके बाद जेल के भोजनालय, भोजन की गुणवत्ता, महिला बैरक आदि का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिया। इस दौरान देवरिया जेल के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें