कसया। प्रधानमंत्री के कुशीनगर एयरपोर्ट पर संभावित आगमन को लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने सीडीओ गुंजन द्विवेदी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन के साथ सीएचसी कसया का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने इमरजेंसी हाउस ड्रग सेंटर की जांच की और सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने परिसर की स्वच्छता, सफाई, रंगाई-पुताई, सेफ हाउस, इमरजेंसी, ऑपरेशन थियेटर आदि को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर छह मार्च को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का विमान उतरने की संभावना है। यहां से वह बिहार के मोतिहारी और बेतिया में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जाएंगे। इस दौरान एसीएमओ डॉ संजय गुप्ता, डॉ संजय गुप्ता, डॉ एसएन त्रिपाठी, सीएचसी अधीक्षक डॉ मार्कंडेय चतुर्वेदी, डॉ संजय कुमार सिंह, सतीश ओझा, राकेश पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, सौरभ, प्रकाश, अनिता आदि मौजूद रहे।