फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज मनेगी दिवाली...सजावट और तैयारी पर चार करोड़ न्योछावर

Mon, 22 Jan 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके भगवा रंग में रंग गए हैं। ध्वजा-पताकाएं लहरा रही हैं। श्रीराम के नाम पर बाजार भी सज गया है। लोगों ने दिवाली व धनतेरस जैसी तैयारी की है। एक अनुमान के मुताबिक, सजावट और तैयारी पर चार करोड़ रुपये न्योछावर होंगे। मिठाई, झंडा, दीपक, झालर समेत अन्य सामग्री का कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धालुओं के लिए ही नहीं, कारोबारियों के लिए भी बेहद खुशी का अवसर बनने जा रही है। कारोबारी जगत अवसर को भुनाने में जुटा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने बताया कि प्रभु श्रीराम के मंदिर से संबंधित उत्पादों की बिक्री से केवल जनवरी में चार हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हो सकता है। उन्हाेंने कहा कि राममंदिर का उत्साह पूरे देश में है। बाजार में गोरखपुर, सूरत और मथुरा से छपाई कर भगवा ध्वज मंगाए हैं।
आरएसएस की मानें तो जिले के करीब 1300 से अधिक मंदिर और अन्य स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम और भंडारे आयोजित होंगे। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दिखाने के लिए जगह-जगह एलईडी लगाए जाएंगे। इसके लिए एलईडी कम पड़ गए हैं। कई व्यापारिक प्रतिष्ठान और हिन्दू संगठनों की तरफ से लोगों को भगवा ध्वज और दीपक आदि दिए जा रहे हैं। भगवा ध्वज, राम नाम मटका, मिट्टी के दीये, श्रीराम मंदिर का मॉडल, श्रीराम चरित मानस की प्रतियोंं की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को नगर के तिलक चौक पर झंडों की दुकानों पर ध्वज व मंदिर के मॉडल खरीदने के लिए भीड़ जुटी थी। गुदरी बाजार स्थित फूल मंडी में माला और फूल के खरीदारों की भीड़ देखी गई। जगदीशपुरम कॉलोनी के प्रशांत मिश्र ने बताया कि मोहल्ले की मंदिर सजाने के लिए 100 माला का खरीदा हूं। अन्य सामानों की खरीदारी हो गई है। मुन्ना कॉलोनी के अशोक मिश्र और धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह आदि ने बताया कि घर को सजाने के लिए दस-दस माला खरीदी गई है।

00

प्रसाद के रूप में बांटेंगे हलवा और चना
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी व्यापारियों में काफी उत्साह है। संगठन की तरफ से नगर के तिलक चौक स्थित ब्रम्ह स्थान के पास देशी घी से बना अलवा और चना लोगों में वितरित करने की योजना बनाई गई है। इसमें तीन हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। -सचिन चौरसिया, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय व्यापार मंडल, कुशीनगर।

0

अखंड रामायण का आज होगा भंडारा
नगर के श्याम मंदिर और दुर्गा मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्याम मंदिर में मंदिर प्रबंधन की तरफ से अखंड रामायण का पाठ शुरू किया गया है। सोमवार को हवन पूजन होगा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भंडारा आयोजित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। -अमित अग्रवाल, अध्यक्ष, श्याम मंदिर प्रबंध समिति।

0

दोबारा मंगाया कपड़े का झंडा
शहर में भगवा रंग के कपड़े के झंडे की मांग अधिक है। गोरखपुर के अलावा मथुरा और सूरत से झंडे मंगाए गए हैं। अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये का झंडा बेच चुका हूं। भगवा झंडा कम पड़ गया था, तो दोबारा मंगाया हूं। राम नाम और श्री हनुमान की तस्वीर वाले झंडे की मांग अधिक है। यह झंडा 100 रुपये से तीन सौ रुपये के रेंज में बेचा जा रहा है। जयश्रीराम की छाप वाले झंडे 50 रुपये से सौ रुपये की बीच है। इसलिए यह झंडा अधिक बिक रहा है। -दिलीप पटवा, झंडा विक्रेता।

0
कम पड़ गए फूल और माला
सुबह से अब तक करीब पांच सौ से अधिक फूल की माला की बिक्री हो चुकी है। लोगों की मांग के अपेक्षा माला और फूल कम पड़ गए हैं। कल के लिए और ऑर्डर किया गया है। लोगों की मांग को देखते हुए माला की कीमत पांच से दस रुपये बढ़ा दी गई है। -कुसुम देवी, फूल विक्रेता।

0
उपहार में वितरित किए मिट्टी के दीये
श्रीराम लाल को मंदिर में विराजमान होना बड़े ही हर्ष की बात है। सभी वर्ग के लोगों में प्रसन्नता है। सभी लोग अपने घर पर श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना सकें। इसके लिए घर-घर मिट्टी के दीपक और तेल वितरित किया जा रहा है। अब तक करीब एक हजार परिवारों में मिट्टी के दीपक, तेल और बाती वितरित की चुकी है। -मनीष जायसवाल, समाज सेवी।
विज्ञापन


0

इतने के कारोबार की उम्मद

भंडारा ................. एक करोड़
धार्मिक पुस्तकें .......... तीन लाख
मिठाई ..................... एक करोड़
भगवा ध्वज व राम नाम पटका.... 8 लाख
तिल का तेल व पूजन सामग्री.... 20 लाख
मिट्टी के दीपक व मोमबत्ती ....... 50 लाख
गुब्बारा, झालर, सजावट के अन्य सामान .... 10 लाख
टेंट और कैटरिंग के सामान ........... 10 लाख
ध्वनि विस्तारक यंत्रों का कारोबार ......... पांच लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें