फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में घुसकर दिव्यांग महिला से युवक नेे किया दुष्कर्म

Wed, 26 Jul 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर लोगों ने युवक को कमरे में बंद किया
विज्ञापन

पुलिस ने युवक पर दर्ज किया केस, महिला का कराया मेडिकल
संवाद न्यूज एजेंसी।
पडरौना। घर में घुसकर सो रही दिव्यांग महिला से युवक ने दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर गांववालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने युवक काे कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को दोपहर में दिव्यांग महिला कमरे में सो रही थी। 26 वर्षीय एक युवक घर में दाखिल हुआ और उससे अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर दुष्कर्म किया। महिला के शोर करने पर आस-पास के लोग पहुंच गए और युवक को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। आरोपी युवक और महिला को थाने लेकर पुलिस चली गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि युवक कमरे में बिना पूछे चला आया और गंदी हरकतें करने लगा। विरोध करने पर जबरदस्ती भी की। पुलिस ने महिला से तहरीर ली और मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार के एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और मारपीट का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें