जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला के बाद गांव के बच्चों व लोगों के साथ ख़ुशी मनाते दिव्यांग बन्टू
दुदही। क्षेत्र के रामपुर बरहन निवासी पंकज कुशवाहा के दिव्यांग पुत्र बंटू कुशवाहा का सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला हो गया। उनका नामांकन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। दुदही क्षेत्र के रामपुर बरहन के खानगी टोला निवासी बंटू कुशवाहा पुत्र पंकज कुशवाहा दिव्यांग हैं। उन्होंने नवोदय विद्यालय की परीक्षा परीक्षा उत्तीर्ण की थी। परिजनों का आरोप था कि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने नामांकन से मना कर दिया हैए लेकिन प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार मिश्र ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रवेशार्थी के पिता पंकज कुशवाहा की प्रवेश नहीं देने संबंधित शिकायत निराधार है। सोमवार को प्रथम चरण के नामांकन के लिए 39 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जिसमें बंटू कुशवाहा भी शामिल हुए हैं। उनका नामांकन कर लिया गया है। संवाद