फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला स्टीयरिंग कमेटी ने देखे दहेज हत्या के मामले

Wed, 21 May 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्टेयरिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें कुल 42 मामले आए जिसमें दहेज हत्या से संबंधित आठ एवं पॉक्सो एक्ट के कुल 33 एवं एसिड अटैक के कुल एक मामले समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इसमें समिति ने 304बी के कुल आठ पत्रावलियों एवं पाॅक्सो एक्ट के कुल नो एवं 326क के कुल एक मामलों में क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने का निर्णय लिया है। पाॅक्सो एक्ट के कुल 19 मामलों को शासनादेश में निर्धारित मानकों के अनुपालन में क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने के लिए अपात्र पाया गया तथा पांच मामलों में एफएसएल प्राप्त नहीं होने के कारण संबंधित को एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें