कसया में सपा अधिवक्ता सभा के नवमनोनीत निर्वाचित जिलाध्यक्ष उदयभान यादव का स्वागत करते लोग।
कसया। सपा अधिवक्ता सभा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष उदयभान यादव के प्रथम जनपद आगमन पर सपाइयों ने स्वागत किया। सोमवार को सुकरौली, हाटा, हेतिमपुर में सपा नेता पुरंदर प्रताप यादव, केदार यादव, मीडिया प्रभारी सनौवर अंसारी के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। दीवानी कचहरी पर अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। उदयभान यादव ने कहा कि सपा विकास की राजनीति करती है। सपा ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार सहित बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने का काम किया। आज हर तरफ महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस दौरान पूर्व प्रधान कपिलदेव प्रसाद, अमरजीत सिंह, राम गुलाब यादव, प्रिंस यादव, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।