फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Fri, 28 Jul 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते जिला जज।संवाद
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

नौ सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय व कसया दीवानी न्यायालय में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। आगामी नौ सितंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में प्रचार प्रसार के लिए जनपद न्यायाधीश ने शुक्रवार को प्रचार वाहन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन गांव-गांव में जाएगा, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके और लोग यहां आकर अपने मुकदमों का निस्तारण करा सकें।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर नौ सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यह प्रचार वाहन शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय से प्रारंभ होकर सदर तहसील, सुभाष चौक पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा, पडरौना नगर, कुबेरस्थान, तमकुहीराज, कसया, दीवानी न्यायालय कसया, हाटा होते हुए सुकरौली बाजार तक पहुंचा।
इस प्रचार वाहन की ओर से जनपद के विभिन्न छोटे-बड़े चौराहों पर रुकते हुए लाउडस्पीकर व पंफलेट वितरित करते हुए लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने वाले मामलों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुनील कुमार यादव, अपर जिला जज, अपर जिला जज/सचिव रवि कांत यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर, विजय वर्मा, सिविल जज सीनियर डिवीजन, संजय शाही, राकेश मिश्र, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें