पडरौना। कुशीनगर के जिला जज के साथ डीएम, एसपी व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जज व अफसरों ने कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। जिला जज सुशील कुमार, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी संतोष मिश्रा व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जिला कारागार देवरिया का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक, मेस व जेल परिसर की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। मौजूद सभी जेल कर्मियों को हिदायत दी गई कि उनसे जो भी अपेक्षा है, वह अपने सभी कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व सही तरीके से करें। जिला जज समेत अफसरों ने जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।