फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिला जज, डीएम व एसपी ने किया देवरिया जेल का निरीक्षण

Fri, 28 Mar 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला जज के साथ डीएम व एसपी समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को देवरिया जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों की शिकायतें सुनकर उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि, डीएम विशाल भारद्वाज, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट कविता सिंह व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने देवरिया जेल का निरीक्षण कर कैदियों से मुलाकात की। इस दौरान बंदियों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय आदि को देखा। कैदियों के लिए खान पान की उचित व्यवस्था एवं चिकित्सकीय व्यवस्था की जानकारी ली। जिन कैदियों को वकील की जरूरत थी, उन्हें अधिवक्ता दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ल, जेलर राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें