पडरौना। हाईकोर्ट की तरफ से जारी कैलेंडर में घोषित अवकाश की सूची में पड़ने वाले राष्ट्रीय व अन्य अवकाश, द्वितीय शनिवार या रविवार की जगह जिला जज ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिला जज संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि डीएम से विचार-विमर्श से जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, कुशीनगर की तरफ से जनपद न्यायालय में स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। पांच मार्च को होली अवकाश के साथ 20 मार्च को अलविदा, 28 अगस्त को रक्षाबंधन 19 अक्तूबर को महानवमी, 10 व 11 नवंबर को दीपावली के साथ महाशिवरात्रि 15 फरवरी को रविवार पड़ने के स्थान पर 16 नवंबर को सूर्यषष्टी (छठ) अर्घ्य के दिन अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार चतुर्थ शनिवार 28 मार्च और 25 अप्रैल को जनपद न्यायालय, कुशीनगर में न्यायिक कार्य दिवस रहेगा। संवाद