फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 22 को

Tue, 12 Dec 2023 12:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर स्थान पडरौना का चुनाव 22 दिसंबर को होगा। इसकी तिथि घोषित कर दी गई है। चुनाव प्रक्रिया 14 तारीख से शुरू होगी।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन विंध्यवासिनी प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। 14 एवं 15 दिसंबर को सुबह दस बजे से दिन के तीन बजे तक पर्चा दाखिला होगा। 16 दिसंबर को पर्चाें की जांच व 18 को पर्चा वापसी होगी। 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक टेंडर वोट (बंद लिफाफे) में दिया जा सकेगा। चुनाव 22 दिसंबर को सुबह दस बजे से 3.30 बजे तक मतदान होगा। उसके बाद उसी दिन मतगणना होगी। चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए अधिवक्ता विजय प्रकाश मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष और महामंत्री पद के प्रत्याशी अधिवक्ताओं से संपर्क करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें