बिहार के बेतिया पश्चिमी चंपारण चुनावी सभा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। करीब 16 मिनट वह रूके और पार्टी नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इसके बाद हेलीकाप्टर से वह बेतिया पश्चिमी चंपारण के लिए रवाना हो गए। इसको लेकर डीएम,एसपी अलर्ट रहे,चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात किया गया था। सीओ, एएसपी,एडीएम,एसडीएम की ड्यूटी भी सुरक्षा में लगाई गई थी।
गृहमंत्री अमित शाह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष विमान से निर्धारित समय 2:10 बजे की बजाय 2:20 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे। 2:36 बजे वह बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से बिहार के बेतिया के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।
रवानगी से पूर्व शाह ने पार्टी के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों से मुलाकात की और एक-एक कर सभी का स्वीकार किया।
स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद विजय दूबे व देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, विधायक पीएन पाठक, मनीष जायसवाल, विवेकानंद पांडेय, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, डा. असीम राय, मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, मदन गोविंद राव, दीपलाल भारती, पवन केडिया, जगदीश मिश्र ‘बाल्टी बाबा’, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह सहित अन्य नेता शामिल रहे।
प्रशासन की ओर से डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी केशव कुमार व सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने गृहमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी शाह जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं टर्मिनल भवन में सीमित प्रवेश को लेकर कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गई। कार्यक्रम के लिए एयरपोर्ट के चारों तरफ फोर्स की व्यवस्था चप्पे चप्पे पर लगाई गई थी।