फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बस चालकों में विवाद, लगा जाम

Fri, 25 Jul 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। शहर के बस स्टेशन पर बृहस्पतिवार की शाम गोरखपुर और पडरौना जाने वाले अनुबंधित बस चालकों में विवाद हो गया। इसकी वजह से सड़क पर जाम लग गया। लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। बृहस्पतिवार की शाम गोरखपुर जाने वाले एक बस चालक सड़क पर ही बस रोक कर सवारी बैठा रहा था। वहीं पडरौना की तरफ जाने वाले बस का चालक सड़क के कुछ हिस्से में पहुंचकर खड़ा कर दिया था। इसको लेकर दोनों बस चालकों में विवाद हो गया। सड़क पर दो बस खड़ी होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। उधर विवाद बढ़ता देख मौजूद चालक-परिचालक और अन्य स्थानीय लोगों ने दोनों चालकों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें