बनकटा बाजार। स्थानीय विकास खण्ड के सुमही बुजुर्ग में करणी सेना की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। ंजिलाध्यक्ष आर्यन सिंह राजपूत ने कहा कि करणी सेना समाज के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रही है। संगठन की ताकत एकजुटता में है और सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। जिला संरक्षक अभय सिंह अंकुर ने कहा कि युवाओं को जोड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा। यह संगठन केवल सामाजिक मुद्दों पर ही नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और समाज के उत्थान के लिए भी कार्यरत है। बैठक में करणी सेना की ब्लाक इकाई का गठन किया गया जिसमें प्रिंस सिंह को अध्यक्ष तथा प्रियांशु सिंह राजपूत को महामंत्री तथा कार्यकारणी का गठन किया गया। संचालन शिक्षक विजय राव ने किया। इस दौरान झुनेंद्र सिंह, विपुल सिंह, प्रद्युम्न कुंवर, अभय प्रताप राव, लालबाबू, गुजरेश्वर राव, अमरेश सिंह, अमन राव आदि उपस्थित रहे।