फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दूषित पेयजल से बचाव के उपायों पर की चर्चा

Sat, 03 Aug 2024 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। ब्लाक सभागार में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के तहत जन जागरूकता के लिए कार्यशाला हुई। इसमें पेयजल के रख-रखाव, दूषित पेयजल व गंदगी से बचाव के उपायों पर चर्चा हुई। कार्यशाला के बाद लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित इस कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी रवि कुमार रंजन ने कहा कि नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छता सरकार के प्राथमिकता में है। इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षक आशुतोष कुमार ने कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना योजना का लक्ष्य है। महाराजगंज के प्रभारी जिला समन्वयक पवन कुमार ने कहा कि योजना की सफलता लोगों की जागरूकता पर निर्भर है। इस अवसर पर संचालन सहायक जिला परियोजना समन्वयक अजीत साहनी, एडीओ पंचायत अनिरुद्ध सिंह, विकास विश्वकर्मा, यासीन, फूलवंत कुशवाहा, राम विलास यादव, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें