बिजली के 16 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन कटा
पडरौना(कुशीनगर )। बिजली के बड़े बकाएदारों के खिलाफ बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान 17 बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके बिजली कनेक्शन काट दिया गया। जेई सर्वेश दुबे की अगुवाई में खिरकिया, सोहरोना, गंभीरिया आदि गांवों के बड़े बकाएदारों की जांच की गई। इस दौरान बिजली के बकाया और लोड की जांच की गई। इसमें 10 हजार से अधिक के 16 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं, चार उपभोक्ताओं का लोड अधिक मिलने पर जुर्माना किया गया। एसडीओ नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा समय से विद्युत बिल जमा नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को बिल समय से जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बकाएदारों का कनेक्शन काटा जा रहा है।