पडरौना। शिक्षा के मंत्र से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। शिष्य का कामयाब होना ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। शिक्षकों को वरिष्ठ शिक्षकों से प्रेरणा लेकर सभी शिक्षकों को आगे बढ़ना चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओंके भविष्य को और बेहतर बनाया जा सके।
ये बातें उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने कहीं। वे कॉलेज के सभागार में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए गर्व की बात है कि ईश्वर उन्हें समाज को सही रास्ता दिखाकर मजबूत और स्वस्थ्य राष्ट्र के निर्माण के लिए चुना है। इसके बाद उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में शिक्षक और छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई।
इस दौरान उप प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, आसनारायण राय, आनंद शुक्ल, राजीव यादव, अरविंद कुमार सिंह, मृगेंद्र राघव राव, बृजेश कुमार, अभिषेक भारती, चंद्रशेखर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
इसी तरह रविंद्रनगर स्थित गीता इंटरनेशल पब्लिक स्कूल परिसर में शिक्षक दिवस मनाया गया। स्कूल के प्रबंधक ओपी गुप्ता ने कहा कि भारतीय शिक्षा पद्धति विश्व की सबसे पुरातन शिक्षा पद्धति है। शिक्षक समाज के रीढ़ होते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को सिर्फ पाठ्यक्र का ज्ञान नहीं वल्कि सही और गलत में अंतर स्पष्ट कर उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षकों का समपर्ण ही नई पीढि़यों को सही दिशा दिखाते हैं। इसके बाद कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस दौरान प्रधानाचार्य सुमेश कुमार सिंह, अश्वनी शुक्ला, अश्वनी पति तिवारी, आफरीन नाज, गौतम दास, अपर्णा राव, सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी तरह मारवाड़ी युवा मंच चेतना महिला शाखा की तरफ से देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंति मनाई गई। मंच अध्यक्ष मीनू जिंदल की अगुवाई में स्योबाई कमला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकुल शुक्ल समेत कॉलेज के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया।
इस दौरान मंच मंत्री रश्मि टिबडे़वाल, कोषाध्यक्ष प्रिया टिंबरेवाल, रजनी खेतान आदि मौजूद रहे।
बनकटा बाज़ार प्रतिनिधि के अनुसार, जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में शिक्षक दिवस मनाया गया। फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का अहम योगदान होता है। कार्यक्रम को प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रसाद, दिलीप कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अजय नाथ तिवारी, प्रेम कुमार तिवारी, विनोद कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार, निलेश शर्मा, पंकज सैनी, योगेंद्र प्रसाद आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम अध्यक्षता पूर्व प्रबंधक गंगा सिंह कुशवाहा और संचालन प्रेम कुमार तिवारी ने किया। अंत में प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रसाद ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान संजय कुमार सिंह, योगेश तिवारी, आरती द्विवेदी, बृज किशोर शर्मा, मोहन, अदालत अंसारी, पंकज सैनी, योगेंद्र प्रसाद, निलेश शर्मा, विनोद शर्मा, दिलीप कुमार सिंह, अजय नाथ तिवारी, विजय कुमार सिंह, डॉ. नीरज आदि मौजूद रहे।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के सरस्वती बल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंति मनाई गई। प्रधानाचार्य सुनील कुमार चौरसिया ने कहा कि भारत की दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
मथौली प्रतिनिधि के अनुसार महर्षि वाल्मीकि इंटर काॅलेज, पिपरैचा में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी हाटा अमित श्रीवास्तव ने पेड़ गुरू के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने बृक्षमित्र एसपी सिंह को सम्मानित कर छात्र-छात्राओं को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान अजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य लक्ष्मी सिंह, उप प्रधानाचार्य रत्नेश प्रताप सिंह, वन दरोगा भगवानराम, अनिल कुमार, वन रक्षक अब्दुल आलम, इंद्रजीत यादव, सुदर्शन शर्मा, सुदामा आदि मौजूद रहे।
बोदरवार प्रतिनिधिकके अनुसार भगवतं पांडेय पीजी कॉलेज परिसर में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ठकुराई ने कहा समाज में शिक्षक व छात्रो के संस्कार में गिरावट आई है। इस पर शिक्षकों को अमल करने की आवश्यकता है। गुरू और शिष्य का बहुत पवित्र रिश्ता होता है, जिसको कायम रखने के लिए शिक्षकों को आगे आना होगा। प्रबंधक अखिलेश पांडेय ने कहा गुरू शिष्य के रिश्ते को कायम नही किया गया, तो समाज को विनाश की तरफ ले जाने से कोई बचा नही सकता। अंत में प्राचार्य डॉ. सुनील पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन पुंड्रीक मिश्रा ने किया।
इस दौरान बिपिन बिहारी पांडेय, अवध किशोर पांडेय, राजेश आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही के लोकमान्य इंटर काॅलेज जानकीनगर समेत अन्य सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया। इसमें समाज में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की गई।
इस दौरान प्रधानाचार्य उमाशंकर सिंह, रणवीर प्रताप शाही, गोविंद सिंह, विकास मिश्र, संतोष बरनवाल, तारकेश्वर तिवारी, रामाश्रय कुशवाहा, मुश्ताक अहमद, राजेश कुशवाहा, अनिल तिवारी, मथुरा सिंह, अनुज राय, अरविंद यादव, सुदीन अंसारी, प्रदीप सिंह, फैयाज अहमद, राजकुमार वर्मा, बृजकिशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।
इसी तरह किसान पीजी काॅलेज सेवरही में दिनकर विचार मंच की ओर से शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर मानव उत्थान व ज्ञान का सोपान '''''''' विषय पर गोष्ठी हुई। संत ऋतेश्वर जी महाराज ने कहा कि समय समय पर शिक्षकों ने न केवल महान विभूतियों को जन्म दिया बल्कि राष्ट्र व समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। शिक्षकों के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए। कार्यक्रम को देवरिया के पूर्व सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी, डॉ. विजय कुमार राय, वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय, रमेश सिंह, शिवजी राय आदि ने संबोधित किया। इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 21 शिक्षकों को सम्मानित कर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया।
इस दौरान व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा, संजय राय, विनय तिवारी, रामाजी निषाद, मनकेश लाल श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, प्रहलाद केशरी, पुन्नू वर्मा, जटाशंकर जायसवाल, जितेंद राय, मंशा पांडेय,आदित्य वर्मा आदि मौजूद रहे।
साखोपार प्रतिनिधि के अुनसार ब्रिलिएंट सेंट्रल एकेडमी परिसर में शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रबंधक रानी राय ने कहा कि शिक्षक समाज का दीप स्तंभ है, जो ज्ञान के पुंज से हर वर्ग को आलोकित करता है। बिना किसी अपेक्षा के नींव के पत्थर की भांति अपने विद्यार्थियों के जीवन के भवन को उत्कृष्ट ऊंचाई देने का काम शिक्षक करता है।
इस दौरान व्यास राय, केपी कुशवाहा, अजीत श्रीवास्तव, शालीग्राम पांडेय, धनंजय पांडेय, राजीव रंजन, दिवाकर, सुमन राव, रोशनी, सरस्वती, प्रीति, शहनाज, गजाला, अंकिता शर्मा , दिव्या, शिल्पा, इकरा, कृष्णा, अंकिता आदि मौजूद रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय इंटर काॅलेज भुजवली प्रमुख परिसर में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सांसद विजय कुमार दूबे, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय और प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने सुरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. गोरख राय, साधुशरण पांडेय, गोविंद मिश्र, डाॅ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, अवधेश कुमार पांडेय, डाॅ. रतनजीत झा, प्रमोद ओझा, नागेश्वर पति त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश सिंह, अशोक पांडेय, डाॅ. सुनीता पांडेय, मुकुल शुक्ला, सिकंदर अली, जितेंद्र मल्ल आदि को सम्मानित किया। अंत में प्रधानाचार्य डाॅ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान बीईओ अमित कुमार चौहान, राजीव कुमार मल्ल, ब्रम्हा सिंह, राजन पांडेय, दिलीप जायसवाल, हेमंत शुक्ला, उमाशंकर जायसवाल आदि मौजूद रहे।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार शिवदुलारी देवी दलडपट शाही महिला महाविद्यालय के परिसर में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान दिलीप सिंह, प्राचार्य डॉ. मनीषा सिंह, प्रबंधक डॉ. राधे गोविंद शाही, पवन मिश्रा, सुष्मिता राव, इंदु कुशवाहा, रुचि सिंह, अर्चना तिवारी, माधुरी खरवार, सोफिया आदि मौजूद रहे।
गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार एसपी पब्लिक स्कूल गुरवलिया परिसर में शिक्षक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. शक्ति प्रकाश पाठक ने सोनम राव, अंतिका चौरसिया, दिव्या रावत, स्वेता यादव, प्रिंस रौनियार व आशीष कुशवाहा ने को सम्मातिन किया। अंत में डायरेक्टर आदित्य विशाल पाठक ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामना दी।