पडरौना। कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र ग्राम सभा मंसूरगंज निवासी एक युवती समेत दिव्यांग युवकों ने बीडीओ को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने आवास नहीं मिलने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव की बंदना, सुभाष, सत्यपाल और शैलेंद्र पांडेय कप्तानगंज बीडीओ को दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि वे दिव्यांग हैं। इसके बावजूद उन्हें आवास, शौचालय और पेंशन जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके लिए कई बार ग्राम प्रधान समेत अन्य अधिकारियों को मांग पत्र दिया गया है, लेकिन उन्हें हर बार आश्वासन ही मिलता है।