फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव जिलाध्यक्ष और दिनेश संयोजक मनोनीत

विज्ञापन
पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल में हुआ अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा का गठन।संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
रामदेव जिलाध्यक्ष और दिनेश संयोजक मनोनीत
विज्ञापन

पडरौना। नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में अखिल भारतवर्षीय गोंड़ महासभा की बैठक हुई। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुमार गोंड़ ने कहा कि ईमानदार, सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर ही संगठन मजबूत बनता है। पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, महेंद्र प्रसाद गोंड़, गोरख प्रसाद गोंड़, रामबालक गोंड़, विद्रेश्वरी प्रसाद गोंड़, उदयलाल गोंड़ आदि ने संबोधित किया। इसके बाद सर्वसम्मति से संगठन के जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें रामदेव गोंड़ को जिलाध्यक्ष, दिनेश कुमार गोंड़ को जिला संयोजक, दिग्विजयनाथ गोंड़ को जिला उपाध्यक्ष और बसंत लाल गोंड़ को जिला संरक्षक चुना गया। मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान श्रीराम गोंड़, विजय गोंड़, रमेश गोंड़, बृजकिशोर गोंड़, अविनाश गोंड़, प्रियेश गोंड़, नथुनी गोंड़, संजय गोंड़ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें