खड्डा। यूपी-बिहार सीमा के सालिकपुर पुलिस चौकी पहुंचे डीआईजी एन कोलांची (नोडल अधिकारी) ने वाहनों की जांच कराई। इसके पूर्व उन्होंने यूपी-बिहार सीमा का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
सोमवार को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए यूपी बिहार बॉर्डर पर खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी पर नोडल अधिकारी पुलिस उपमहानिरीक्षक एन कोलांची रविवार दोपहर को पहुंचे। उन्होंने बिहार सीमा का निरीक्षण किया। इसके बाद उनके मौजूदगी में प्रवेश करने वाली वाहनों की चेकिंग की गई। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को लगातार चेकिंग करने व सतर्क रहने का निर्देश दिए। डीआईजी ने सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थित का जायजा लिया।
एसपी ने बिहार बार्डर का किया निरीक्षण
मंसाछापर। एसपी धवल जायसवाल ने रविवार की देर शाम को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी स्थित बिहार बार्डर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। एसपी ने कोतवाल सुशील शुक्ल और बांसी चौकी प्रभारी को बार्डर की निगरानी करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि बिहार से आने जाने वाले सभी वाहनों का सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की लापरवाही इसमें नहीं बरते। इस दौरान बांसी चौकी प्रभारी गौरव वर्मा सहित सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद