फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलों में नहीं आ रहा पानी, मिड-डे मील भी नहीं मिला

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मुजेहना रहीम में खेलते बच्चे। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
नलों में नहीं आ रहा पानी, मिड-डे मील भी नहीं मिला
विज्ञापन

हाटा विकास खंड के कई विद्यालयों में सुविधाओं का टोटा
हाटा(कुशीनगर)। हाटा विकास खंड के कई परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। कई विद्यालयों के परिसर बदहाल हैं। अधिकांश विद्यार्थी भी बगैर यूनिफार्म के विद्यालय आए थे। कई विद्यालयों में नल जल योजना की लगे नलों से पानी नहीं आ रहा था। ऐसे में विद्यार्थी हैंडपंप से बाल्टी में पानी भरकर शौचालय जाने के लिए मजबूर हैं। जबकि एक विद्यालय में मिड-डे मील भी नहीं बना था।
बृहस्पतिवार को हाटा विकास खंड के कुछ परिषदीय विद्यालयों की पड़ताल की गई। प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर बिरैचा में एक शिक्षामित्र सहित तीन शिक्षक तैनात हैं। प्रधानाध्यापक श्वेता खरे ने बताया कि स्कूल में 68 बच्चों का नामांकन है। 52 बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बारिश होने पर विद्यालय में जलभराव हो जाता है। कुछ दिनों पहले नगर पालिका की ओर से परिसर में मिट्टी भराई का काम कराया गया है, लेकिन जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई है। नल जल योजना के तहत लगा पंप पानी नहीं देता। शौचालय के इस्तेमाल के लिए बच्चों को बाल्टी से पानी ले जाना पड़ता है।
प्राथमिक विद्यालय बरवा खुर्द का परिसर फूल-पौधों से सजा मिला। यहां चार शिक्षकों की तैनाती है। प्रधानाध्यापक सुमन भारती ने बताया कि उन्होंने खुद की रकम से विद्यालय को सजाने का कार्य किया है। यहां सुरक्षा की प्रमुख समस्या है। कई बार स्कूल में चोरी हो चुकी है। इस स्कूल में 87 बच्चों का नामांकन था। 78 बच्चे उपस्थित थे।
प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर में दो शिक्षक तैनात हैं। यहां का परिसर बदहाल है। बारिश होने पर परिसर में जलभराव हो जाता है। यहां 46 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन 34 बच्चे मौजूद मिले। प्रधानाध्यापक पवन जायसवाल ने बताया कि मुख्य सड़क से सटे स्कूल है, लेकिन विकास नहीं हो पा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय मुजहना रहीम में दो शिक्षकों और चार शिक्षामित्रों की तैनाती है। स्कूल आए बच्चों में से अधिकांश बगैर यूनिफार्म मेंथे। प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार ने बताया कि अभिभावकों के खाते में यूनिफार्म की रकम भेजी गई है। लोगों ने खरीदा नहीं है। विद्यार्थियों ने बताया कि आज एमडीएम नहीं बना है। इस पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि गैस समाप्त होने के कारण एमडीएम नहीं बना पाया।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी रीता गुप्ता ने बताया कि जिन विद्यालयों की समस्या संज्ञान में आई है, उन्हें दूर किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें