फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह है तो हृदय रोग की ज्यादा आशंका : डॉ. संतोष

Thu, 27 Apr 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तिज स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

प्लस हॉस्पिटल में लगे शिविर में 114 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। अमर उजाला फाउंडेशन और जीवन आरोग्य वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नगर के सपहा रोड स्थित प्लस हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें 114 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। डॉ. संतोष यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को यदि मधुमेह है तो उसे हृदय संबंधी रोग होने की आशंका ज्यादा रहती है। इससे बचाव के लिए लोगों को जरूरी दवाएं और डॉक्टर की सलाह लेते रहना चाहिए।
उन्होंने बताया कि मधुमेह महामारी का रूप ले चुका है। आने वाले 20 वर्षों तक मधुमेह के रोगियों की संख्या बढ़ती रहेगी। मधुमेह के नियंत्रण और स्वस्थ जीवन बिताने के लिए लोगों को सावधानियां बरतनी जरूरी है। मधुमेह और हृदय रोग से बचाव के लिए लोगों को जीवन शैली व्यवस्थित करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को भोजन में हरी सब्जियां, अंकुरित और मोटे अनाज, फल का प्रयोग करना चाहिए। नियमित व्यायाम करें और अधिक तनाव न लें। इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. प्रियंका यादव, विकास उपाध्याय, पीयूष राय, दीनदयाल कुशवाहा, विकास गौतम, मनीषा, गुड़िया, महिला, प्रीति, निक्की, अर्चना, राघवेंद्र, पंकज आदि मौजूद रहे।
...
पूरे शरीर में दर्द की परेशान थी। यहां आने पर डॉक्टरों ने जांच कराया तो शुगर निकला। मुझे परहेज करने की सलाह दी गई है।
दुर्गावती देवी, मथौली
...
स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों ने उचित सलाह दी। बीमारियों से बचने के लिए परहेज करने की सलाह दी गई।
तैयब अंसारी, खोराबार
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें