फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पक्का पुल निर्माण के लिए दिया धरना

Sun, 16 Nov 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। गोलाघाट स्थित बांसी नदी पर बने पीपे के पुल की जगह पक्का पुल निर्माण की मांग को लेकर सपा मजदूर सभा की तरफ से चल रहा धरना प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन समाप्त हुआ। इसमें प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पक्का पुल निर्माण नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि यह पुल राजपुर बगहा से राजपुर खाश, गोलाघाट, जोगनी, इमिलिया टोला, तीनटोलिया, बुटन टोला, प्रभुनाथ चौराहा, मोतीराय टोला, शिव टोला, नरवाजोत सहित कई गांव के लोगों के आवागमन का एक मात्र साधन है। बरसात के दिनों में इस पुल को चार माह के लिए खोल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें