फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की महागौरी की पूजा

Wed, 17 Apr 2024 05:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने महागौरी की पूजा की। सुबह से ही दर्शन-पूजन का दौर शुरू हो गया। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग की गई है। मंदिर परिसर में सजीं पूजा सामग्री की दुकानों से लोगों ने कपूर, अगरबत्ती, प्रसाद आदि की खरीदारी कर मां दुर्गा को अर्पित किया।
विज्ञापन


पडरौना नगर के प्राचीन दुर्गा मंदिर, बुढि़या माता मंदिर, अंबे मंदिर, छावनी के दुर्गा मंदिर व हठी माता मंदिर, पडरौना से सटे बलुचहां के लखरांव मंदिर, खिरकिया माता मंदिर सहित आसपास के देवी मंदिरों में लोग दर्शन-पूजन करने पहुंचते हैं। सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। कई मंदिरों में मेला भी लगा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस कर्मी तैनात रहे।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार, शक्ति पीठ खन्हवार देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के पुजारी पंडित गिरीश चंद पांडेय उर्फ मुन्ना बाबा सहयोगियों के साथ व्यवस्था में लगे रहे। सोरहवा स्थित धरवनिया मां मंदिर, प्राचीन शिव शक्ति मंदिर कुबेरधाम, जल्पा माई, अमवां बुजुर्ग, मसान स्थान और बसडीला पांडेय आदि देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, धर्म समधा देवी मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों की भीड़ लग गई। पुजारी लालमन तिवारी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया।
विज्ञापन

मां कालरात्रि का चढ़ाए खप्पर
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में मां कालरात्रि की पूजा में खप्पर चढ़ाने की परंपरा है। जिन लोगों की कोई मुराद पूरी हो गई है या अपनी मन्नत को लेकर श्रद्धालु माता कालरात्रि को खप्पर चढ़ाते हैं। इस दिन क्षेत्र के मिल गेट भवानी मंदिर, छतुवनिया माता मंदिर, काली माता मंदिर सहित अन्य कई मंदिरों में खप्पर चढ़ाया गया। मिल गेट के पास स्थित भवानी मंदिर के दरबार में स्थानीय लोगों के साथ सिवान, गोरखपुर, देवरिया, मीरगंज, गोपालगंज सहित अन्य कई जगहों के श्रद्धालुओं ने खप्पर चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने पूजन की। इस दौरान राधेबाबू रौनियार, उपेंद्र दुबे, कृष्णा राय, अजय गुप्ता, रवि विश्वकर्मा, प्रभु प्रजापति, शुकदेव रौनियार आदि मौजूद रहे।



0
मेले की तैयारियों पर की चर्चा
उजारनाथ। सिंदुरिया बुजुर्ग के संरक्षित टीले पर मा कंकाली मंदिर में मंगलवार को सिंदूरी गढ़ सेवा समिति की बैठक हुई। मंदिर परिसर में लगने वाले मेले में आए श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की रणनीति बनाई गई। आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी मेले की तैयारी की गई है। इसे सफल बनाने के लिए लोगों में जिम्मेदारी बांटी गई है। पूर्व प्रधान बिजली यादव, अखिलेश शर्मा, तेज प्रताप, बाल्मीकि, प्रभु यादव ने बताया कि प्रशासनिक स्तर से मदद मांती गई है। इस दौरान अखिलेश शर्मा, प्रभु यादव, उमेश यादव, गुलाब साधु, हरिहर साधु, जर्वन साधु, दयाशंकर साधु, योगेश गुप्ता, तेज प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें