तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के राजेंद्रनगर स्थित शिव मन्दिर परिसर मे चल रहे सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन सोमवार को शिव भक्तों ने शिव लीला का रसपान किया। वृंदावन से आये कथावाचक कथावाचक पंडित कृष्णकांत ठाकुर ने शिव महापुराण मे वर्णित शिव की महिमा, लीला, उनके विभिन्न अवतारों और सभी ज्योतिर्लिंगों की कथा का रसपान कराया।