फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चैत्र वरणी पर श्रद्धालुओं ने लगाई नारायणी नदी में डुबकी

Wed, 24 Apr 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चैत्र वरणी पर्व पर नारायणी नदी में स्नान करते श्रद्धालु
विज्ञापन
खड्डा। चैत्र वरणी पर्व पर श्रद्धालुओं ने नारायणी नदी में मंगलवार को आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद भैंसहां गांव के प्राचीन दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान किया। मंगलवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं के नारायणी नदी में डुबकी लगाने का क्रम शुरू हो गया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गोदान किया। कई लोगों ने बच्चों के मुंडन संस्कार किए। मंदिर परिसर में कड़ाही चढ़ाकर और सत्यनारायण भगवान की कथा सुनकर श्रद्धालुओं ने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें