फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन खिरकिया स्थान दुर्गा मंदिर में पूजा करने के लिए कतार में खड़े श्रद्ध? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, गूंजे जयकारे
विज्ञापन

पंडालों और घरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बाद स्थापित हुआ कलश
उपवास कर प्रथम दिन विधिविधान से की गई मां शैलपुत्री की पूजा
पडरौना। शारदीय नवरात्रि सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन ही देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने घर में कलश स्थापना के साथ शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की उपासना प्रारंभ की। भक्तों ने मंदिरों, पंडालों और घरों में विधिविधान से कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आह्वान किया।
शारदीय नवरात्रि के लिए तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर ली गई थी। देवी मंदिरों और शक्तिपीठों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नगर के बुढ़िया माई मंदिर, खिरिकिया दुर्गा मंदिर में सुबह चार बजे से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर का कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन

मंदिरों के पुजारी और पुरोहितों ने सभी की मंगल कामना की और अखंड मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराया। देवी मंदिरों में शाम को महाआरती हुई। नगर के साहबगंज स्थित दुर्गा मंदिर, अंबे चौक स्थित दुर्गा मंदिर, लखरावा देवी मंदिर, छावनी स्थित हठी माई मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इस दौरान मंदिर परिसरों में मेले जैसा माहौल था।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने प्राचीन खन्वार मंदिर और जल्पा देवी (बुढ़िया माई) मंदिर में पूजन कर मातारानी का आशीर्वाद लिया। यहां श्रद्धालुओं ने सिंदूर, चुनरी, नारियल, कपूर, अगरबत्ती, प्रसाद, मिष्ठान आदि चढ़ाकर मातारानी की पूजा की और मन्नतें मांगी।
मंदिर में प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार के दोनों तरफ कतार में प्रसाद एवं अन्य सामग्री की दुकानें सजी थीं। श्रद्धालुओं तथा मंदिर की सुरक्षा के लिए कुबेर स्थान पुलिस तैनात रही। मंदिर के पुजारी पंडित गिरीश चंद पांडेय उर्फ मुन्ना बाबा सहयोगियों के साथ श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन की व्यवस्था संभाली।
...
धर्मसमधा मंदिर में भक्तों ने की पूजा
रामकोला/मेंहदीगंज। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां धर्मसमधा देवी के मंदिर में भक्तों ने देवी का दर्शन किया। यहां कपूर, अगरबत्ती जलाकर, नारियल तोड़कर मनोकामना पूर्ण करने की मन्नतें मांगी। पुजारी बाबा लालमन तिवारी ने बताया कि नौ दिन चलने वाले नवरात्रि में सुबह ही मंदिर का दरवाजा खोल दिया जाता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रामकोला एसओ नीरज कुमार राय समेत कई महिला कांस्टेबल मंदिर परिसर में तैनात रहे। संवाद
...
देवी मंदिरों में सुबह से ही जुट गई थी भीड़
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में भक्तों की सुबह से ही भीड़ लग गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैल पुत्री की पूजा आराधना की।
विज्ञापन

बेलवा माता मंदिर आजाद नगर, जालपा माता मंदिर कत्तौरा, छतुवनिया माता मंदिर अवदान टोला, डीह भवानी मंदिर दवनहा, मिल गेट भवानी मंदिर चीनी मिल गेट, पिंडी भवानी मंदिर जानकीनगर, गुलेरिया माता मंदिर महाबीर नगर, काली माता मंदिर आंबेडकर नगर, सोना भवानी मंदिर ठकरहा, बसई देवी भवानी मंदिर जगदीशपुर, अष्ठभुजी माता मंदिर ब्रह्मपुर, बैराट भवानी मंदिर राजपुर बगहा, रामजानकी मंदिर पुरानी पुलिस चौकी चौराहा समेत ग्रामीण क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें