महा परिनिर्वाण मंदिर में चीवर चढ़ाते पर्यटक। सोशल मीडिया
कसया। कुशीनगर में बुधवार को महाराष्ट्र के नागपुर से पहुंचे बौद्ध श्रद्धालुओं ने तथागत बुद्ध की महा परिनिर्वाण मुद्रा में प्रतिमा का दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की। पर्यटकों का दल मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा। जहां म्यांमार विहार के प्रमुख भंते नंदका, भंते यशपाल, भंते उपाली समेत अन्य भिक्षुओं की धम्म वंदना के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद बुद्ध की निर्वाण मुद्रा वाली प्रतिमा पर चीवर अर्पित किया।दल के सदस्यों ने माथा कुंवर मंदिर और मुकुट बंधन चैत्य पहुंचकर भी धम्म पाठ के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान भिक्षुओं ने श्रद्धालुओं को कुशीनगर के धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व की जानकारी दी। संवाद