फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राम जानकी मंदिर में श्रद्धालुओं ने खाई खिचड़ी

Fri, 16 Jan 2026 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर मठ पर बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण की। महंथ त्रिभुवन शरण दास ने मकर संक्रांति पर्व के धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। उत्तरायण के साथ ही दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं, जो प्रकृति के उत्सव का प्रतीक है। कार्यक्रम में विधायक पीएन पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, रामजी पाण्डेय, इन्द्रासन प्रसाद संत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें